समय पर पता चले तो कैंसर का इलाज संभव

सीहोर। कैंसर का शुरू में पता लगाने से बीमारी से निजात संभव है. जल्दी पता चलने से उपचार की संभावना बढ़ जाती है. कैंसर का इलाज देर से होने पर उपचार से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं और देखभाल की लागत भी ज्यादा होती है.

उक्त विचार रोटरी एवं इनर व्हील क्लब के तत्वाधान में जारी दो दिवसीय कैंसर शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अभिजीत देशमुख ने कहे. विशेष अतिथि समाजसेवी अरुणा राय सहित अन्य मौजूद थे.

रोटरी क्लब के अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय ने बताया कि रोटरी एवं इनरव्हील क्लब के तत्वाधान में कैंसर शिविर का समापन अरविन्दो अस्पताल के सहयोग से किया गया. शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हजारों रुपए की जांच निशुल्क कराई. इसमें आठ से अधिक संदिग्ध मरीज मिले जिनको टेस्ट आदि के लिए यहां पर मौजूद डॉक्टरों ने सलाह दी है.

डॉ. पुष्पा कन्नोजिया ने कहा कि कैंसर से बचने के लिए वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, अगर आपका काम ऐसा है कि आप काम के दौरान हानिकर रसायनों के संपर्क में आते हैं तो कैंसर की संभावना बढ़ती है.

 

Next Post

अमेरिकी-भारतीय बाजारों में ट्रेडिंग कर मुनाफे का लालच देकर 50 लाख हड़पे

Mon Oct 6 , 2025
जबलपुर: अमेरिकी-भारतीय बाजारों में ट्रेडिंग कर मुनाफे का लालच देकर साइबर ठग ने शेयरों और आईपीओ आवंटन में रूपये निवेश करवाने के नाम पर 50 लाख 16 हजार रूपये लेकर हड़प लिए। ओमती पुलिस ने रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक जिज्ञासा मेहता निवासी शीतल […]

You May Like