अमेरिकी-भारतीय बाजारों में ट्रेडिंग कर मुनाफे का लालच देकर 50 लाख हड़पे

जबलपुर: अमेरिकी-भारतीय बाजारों में ट्रेडिंग कर मुनाफे का लालच देकर साइबर ठग ने शेयरों और आईपीओ आवंटन में रूपये निवेश करवाने के नाम पर 50 लाख 16 हजार रूपये लेकर हड़प लिए। ओमती पुलिस ने रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक जिज्ञासा मेहता निवासी शीतल छाया, रामलला मंदिर वेड नेपियर टाउन, ने लिखित शिकायत की कि यू ट्यूब पर एक वीडियो के बीच आए विज्ञापन के आधार पर, उसने सेरबार इनव नामक एक ऐप डाउनलोड किया।

इसके बाद एक व्यक्ति जिसने अपना नाम जस सिह बताया था टिप्स शेयर करने लगा और वह साइबर ठग के चंगुल में फंस गया उसने एक व्हाट्सएप गु्रप भी बनाया जिसमे वे भारतीय और अमेरिकी बाजारों में ट्रेडिंग के टिप्स शेयर कर रहे थे। व्हाट्सएप गु्रप में बढ़ा-चढ़ाकर मुनाफा कमाया और आईपीओ में क्यूआईबी कोटे में शेयर आवंटित करने की पुष्टि की। उसने 12 सितम्बर 2025 से ऐप पर पैसे जमा करना शुरू कर दिया।पीडि़त के मुताबिक शुरुआत में साइबर ठग बाजार में शेयरों का मौलिक और तकनीकी विश्लेषण सिखाने का वादा किया, कि कब खरीदना और बेचना है, चार्ट का अध्ययन कैसे करना है और ये सब सिखाने के लिए एक व्हाट्सएप गु्रप बनाया। पहले कुछ दिन तो वे पढ़ाते रहे और फिर व्हाट्सएप गु्रप के माध्यम से केबल अपने ऐप पर ही निवेश करने की सलाह देने लगा।
शेयर बेचने का झांसा दे लगाई चपत
पीडि़त के मुताबिक ठग ने उससे कहा कि नए आईपीओ आ रहे हैं और आपको उनके ऐप के माध्यम से क्यूबी कोटा में शेयर आंवटित करने के लिए निवेश करना चाहिए। गणेश कंज्यूमर वह आईपीओ था जिसके बारे में उन्होंने कहा था कि आवंटन की संभावना बढ़ाने के लिए हमारे खाते में आपके उपलब्ध धन का 10 गुना आवेदन करें और पांच बार आवंटन के बाद उसे धनराशि हस्तांतरित किए बिना ही दे दिया गया और फिर उन्होंने कहा कि आपको आवंटित शेयरों के लिए भुगतान करना होगा, ऐसा किए बिना आप अपने आवंटित शेयर नहीं बेच पाएंगे, इसके बाद उसने पचास लाख सोलह हजार का भुगतान बताये गए खाते में कर दिया था। लेकिन अब वे 2070701 रूपये और मांग कर रूपये जमा न करने पर उसके पूर्व से निवेशित 50 लाख 16 हजार रूपये हड़पे लिए गए।

Next Post

हर खेत तक पानी पहुंचाने हम कृत संकल्पित

Mon Oct 6 , 2025
इछावर।राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने ग्राम डोडी में स्टॉप डैम का लोकार्पण किया. इस स्टॉप डैम की स्वीकृत लागत 30.75 लाख रुपए और अनुबंधित लागत 20.74 लाख रुपए है. कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और […]

You May Like