गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी पर्व पर ब्यावरा में हुआ विशेष आयोजन 

ब्यावरा। सिख धर्म के नवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350 वें शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में गुरु सिंह सभा, राजगढ़ रोड ब्यावरा द्वारा एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संगत ने श्रद्धा और भावनाओं के साथ गुरु जी के अपार त्याग, बलिदान और मानवता के लिए किए गए उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया. कार्यक्रम की शुरुआत कीर्तन और गुरबाणी गायन से हुई, जिसमें रागी जत्थों ने गुरु जी की बाणी का मधुर रस संगत को श्रवण करवाया. पूरा परिसर वाहेगुरु के स्मरण और शांति के संदेशों से गूंज उठा. इस अवसर पर आयोजित लंगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. संगत ने गुरु परंपरा के अनुरूप सेवा, समानता और प्रेम का संदेश आत्मसात किया.

Next Post

सरकार की दूर संचार डिजिटल योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के गांव तक पहुंचें

Tue Nov 25 , 2025
‌ सतना।विंध्य क्षेत्र के 10 जिलों में डिजिटल क्रांति को नई गति देने के उद्देश्य से सतना सांसद गणेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न दूर संचार सलाहकार समिति की बैठक में दूर संचार नेटवर्क विस्तार और सेवा उत्कृष्टता पर विशेष जोर दिया गया। समिति की बैठक में फाइबर-टू-द-होम (एफटीटीएच) नेटवर्क […]

You May Like

Play sound