जब करदाताओं की ‘सेवा’ में जुटे रहे महापौर और निगमायुक्त

जबलपुर: शहर में शनिवार को लोक अदालत के दौरान नगर निगम के संभागीय कार्यालयों में एक बेहद सकारात्मक और सेवाभावी दृश्य देखने को मिला। जबलपुर नगर निगम ने ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा को चरितार्थ कर दिया। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू,और निगमायुक्त ने निभाया सेवा का संकल्प के साथ करदाताओं को चाय पानी पिलाकर सुविधाओं की जानकारी ली।

लोक अदालत में अपने करों का भुगतान करने पहुंचे नागरिकों का स्वागत इस बार फूल-मालाओं से नहीं, बल्कि प्रेम और अपनत्व से किया गया। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार स्वयं विभिन्न संभागीय कार्यालयों पहुंचे।इस दौरान महापौर ने स्वयं अपने हाथों से करदाताओं को चाय और पानी परोसा। कड़कड़ाती धूप और कतारों की थकान के बीच महापौर के इस आत्मीय व्यवहार ने नागरिकों का दिल जीत लिया।
नियमों का सम्मान, कतार में लगे प्रथम नागरिक
एक ओर जहाँ महापौर सेवा भाव में जुटे थे, वहीं दूसरी ओर उन्होंने एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य भी बखूबी निभाया। संभाग क्रमांक 4, छोटी लाइन फाटक कार्यालय में महापौर ने किसी वीआईपी सुविधा का लाभ न लेते हुए, आम नागरिक की तरह लाइन में लगकर अपने मकान का टैक्स जमा किया। उन्होंने संदेश दिया कि नियम और प्रक्रिया का पालन हर नागरिक के लिए समान है।
फीडबैक में मिली सराहना
निगम की इस पहल और व्यवस्थाओं को लेकर महापौर ने मौके पर उपस्थित नागरिकों से चर्चा की और फीडबैक लिया जहां पर निगम की व्यवस्थाओं की सराहना मिली।

Next Post

शासकीय कर्मचारियों की कालोनियों में जल संकट

Sun Mar 15 , 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, जबलपुर के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने शासकीय कर्मचारियों की कालोनियों में पेयजल की गंभीर समस्या का मामला उठाया है। संघ का कहना है कि लोक निर्माण, शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, वन, राजस्व, नगर निगम सहित अन्य विभागों के आवासों में ट्यूबवेल से पर्याप्त पानी […]

You May Like

Play sound