आज से हटाए जाएंगे मदनमहल पहाड़ी से अतिक्रमण

जबलपुर: सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के हाल ही में दिये गये निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आज से मदन महल की पहाड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही प्रारंभ की जायेगी। एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह के मुताबिक मदन महल पहाड़ी से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत पुरवा में आईसीएमआर के सामने वाले हिस्से से होगी। इस संबंध में पिछले कई दिनों से लगातार मुनादी कर कराई जा रही है। अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की जायेगी।
24 फरवरी को सुनवाई कर दिए थे निर्देश
ज्ञात हो कि सर्वोच्च न्यायालय ने मदनमहल पहाड़ी के अतिक्रमणों हटाने की कार्यवाही के विरोध में शांति बाई शर्मा एवं अन्य द्वारा दायर की गई याचिका पर 24 फरवरी को सुनवाई करते हुये राज्य शासन को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मदन महल पहाड़ी को अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश का शीघ्र अनुपालन करने के निर्देश दिये हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने अतिक्रमण हटाने की गई कार्यवाही का मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के साथ ही का समय-समय पर पालन प्रतिवेदन सर्वोच्च न्यायालय में भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

Next Post

पुराने जल स्रोतों का चिन्हांकन कर पुनर्जीवन किया जाए: कलेक्टर

Sat Mar 7 , 2026
जबलपुर: भंवरताल गार्डन स्थित संस्कृति भवन में आयोजित जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम की कार्यशाला में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में पुराने जल स्रोतों का चिन्हांकन कर उनका पुनर्जीवन किया जाए। साथ ही नए जल संरचनाओं के निर्माण के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर जल संरक्षण […]

You May Like

मनोरंजन