प्रॉपर्टी ब्रोकर को चाकू से गोदा

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत दमोहनाका में ठेले वाले ने प्रॉपर्टी ब्रोकर को चाकू से गोद दिया। हमले में घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गौरव गुप्ता 38 वर्ष निवासी शंकरशाह नगर गोरखपुर का प्रापर्टी ब्रोकर है। अपने दोस्त विवेक उर्फ अंशुल ठाकुर, आलोक, सत्यम सिंह राजपूत के साथ दमोहनाका बस स्टेण्ड शराब दुकान के सामने खड़ा था तभी वहीं पर ठेले वाले गन्नू से अंशुल की किसी बात को लेकर बहस होने लगी, बीच बचाव करने पर गन्नू पटेल ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर उसके पेट, सीना, माथा में चोट पहॅुचा दी एवं भाग गया।

Next Post

झपट्टा मारकर युवती का मोबाइल लूटा

Sun Aug 30 , 2026
जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत शांतिनगर में एक्टिवा सवार लुुटेरों ने झपट्टा मारकर युवती का मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक जानवी मूलचंदानी 38 वर्ष निवासी नंदन विहार कॉलोनी गोहलपुर, रेडीमेड गारमेंट्स का व्यवसाय करती है। शाम लगभग 7-50 […]

You May Like