सारनी में बेटियों ने निभाया पुत्रधर्म, पिता को दी मुखाग्नि

सारनी: पाथाखेड़ा स्थित मोक्षधाम में धनेश्वर सिंह पवार का अंतिम संस्कार आयोजित किया गया, जिसमें उनकी बेटियों ने पारंपरिक सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए मुखाग्नि देकर पिता को अंतिम विदाई दी। सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट के आरएओ कार्यालय में सहायक श्रेणी-2 पद से सेवानिवृत्त पवार के अंतिम संस्कार में उनकी पुत्रियां रूची पवार और प्राची पवार ने भावपूर्ण ढंग से पुत्रधर्म निभाया।

मूलतः बालाघाट निवासी पवार कुछ समय से अस्वस्थ थे और 18 सितंबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंतिम संस्कार के दौरान दोनों बेटियों ने कहा कि चूंकि उनका कोई भाई नहीं है, वे स्वयं सभी धार्मिक कर्तव्य निभाएंगी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Next Post

ललितपुर-चंदेरी मार्ग पर सड़क हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर घायल

Sat Sep 20 , 2025
चंदेरी:ललितपुर-चंदेरी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने नगर में शोक का माहौल पैदा कर दिया। ललितपुर से चंदेरी की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर सिलगन फाटक और गंगोरा के बीच पलटी खाकर दीवार से टकराई।इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोगों में से वरिष्ठ पत्रकार राहुल याग्निक […]

You May Like