जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोडक़र जेवरात, नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब परिवार गहरी नींद में सो रहा था। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद कैफ अंसारी 25 वर्ष निवासी बरियातले ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पानीवाली तलैया में मिठाई की दुकान है। बीती रात लगभग 12 बजे खाना खाकर परिवार वालों के साथ सो गया था.
सोमवार सुबह लगभग 11 बजे वह नहाने के लिये कपड़े लेने ऊपर वाले रूम में गया रूम के दरवाजे में ताला नहीं था एवं दरवाजा लटका था कमरे में जाकर देखा सामान बिखरा पड़ा था आलमारी खुली थी अंदर के लॉक मेें दूसरी चाबी लगी थी लॉकर खुला था जिसमें रखे सोने का 1 हार, 1 चैन, 1 अंगूठी, 1 जोड़ी झुमकी, 1 झाला, 5 लोंग, चांदी की पायल तथा नगदी 20 हजार रूपये गायब थे।
