एमपी स्टेट बार चुनाव: 17 हजार 434 मतों की गिनती पूरी

जबलपुर। एमपी स्टेट बार काउंसिल चुनाव-2026 की मतगणना के प्रत्येक चरण के साथ मुकाबला और अधिक रोचक होता जा रहा है। सोमवार को डिंडौरी, गुना तथा उनकी तहसीलों के अलावा ग्वालियर तहसील व ग्वालियर की दो मतपेटियों की मतगणना सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई। 16 जून से जारी मतगणना में अब तक 17434 मतों की गणना पूरी हो चुकी है। शेष मतपेटियों की गणना आज मंगलवार को होगी। मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ अभ्यर्थियों व उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराई जा रही है।

उक्त चुनाव में अब तक सामने आए रुझानों में राकेश सिंह भदौरिया, डॉ. विजय कुमार चौधरी, राजेश व्यास, गौरव मिश्रा और डॉ. पीसी कोठारी बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि प्रत्येक चरण के साथ मतों का अंतर बदल रहा है, जिससे चुनावी प्रतिस्पर्धा लगातार रोमांचक और निर्णायक होती जा रही है। 16 जून से जारी मतगणना में अब तक 17,434 मतों की गणना पूरी हो चुकी है। इनमें 16,758 मतपत्र वैध पाए गए, जबकि 676 मतपत्र नियमों के विपरीत होने के कारण निरस्त किए गए। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रतिदिन मतगणना का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर किया जा रहा है तथा प्रत्येक चरण की अद्यतन जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Next Post

लायंस क्लब की हुई ‘कृतज्ञता अवार्ड नाइट

Mon Jun 29 , 2026
ग्वालियर। लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर द्वारा सेवा, समर्पण एवं नेतृत्व को समर्पित ‘कृतज्ञता अवार्ड नाइट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्षभर क्लब एवं समाजसेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं कार्यक्रम संयोजकों का सम्मान कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता […]

You May Like