
ग्वालियर। लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर द्वारा सेवा, समर्पण एवं नेतृत्व को समर्पित ‘कृतज्ञता अवार्ड नाइट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्षभर क्लब एवं समाजसेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं कार्यक्रम संयोजकों का सम्मान कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
क्लब अध्यक्ष रामकरण पारिख ने सभी सदस्यों को उपरना ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर की पहचान सेवा, संस्कार और संगठन की भावना से है तथा प्रत्येक सदस्य का समर्पण ही क्लब की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने वर्षभर सभी सदस्यों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए आगामी सत्र के लिए भी इसी उत्साह एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। समारोह सौहार्द, सम्मान और सेवा भावना के वातावरण में हुआ तथा अंत में सभी सदस्यों ने आगामी सत्र में भी समाजसेवा के कार्यों को नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में रामकरण पारिख अध्यक्ष, वीपीएस भदौरिया मानसेवी सचिव, डॉ. विनोद जैन कोषाध्यक्ष सहित क्लब के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, संदीप जैन, आनंद मोहन छापरवाल, राकेश अग्रवाल, केशव वैश्य, सुनील गोयल, अंकित महेश्वरी, नरेंद्र सिंह सिकरवार, शशि दत्त गगरानी, श्रेयांस जैन, कमल शर्मा, जगदीश मित्तल, नीरज गर्ग, सुमेर सिंह राठौर, अनुपम तिवारी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। संचालन नरेंद्र अग्रवाल ने किया। आयोजन में राहुल गोयल, पुनीत अग्रवाल, दीपेन्द्र दुबे, राघवेन्द्र अवस्थी एवं सभी सदस्यों का सहयोग रहा।
