समितियों के गठन में देरी पर खफा हुए पर कृषि उत्पादन आयुक्त,बोले अधिकारियों पर करो कार्रवाई

सागर। मध्य प्रदेश शासन के कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक वर्णवाल ने सागर संभाग में लगभग 128 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के गठन में उदासीनता और लापरवाही बरतने पर सहकारिता विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सागर संभाग में 23 जून तक 128 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों का गठन किया जाना था जिसकी प्रगति अभी तक नगण्य है। यह स्थिति काफी निराशाजनक है।

कृषि उत्पादन आयुक्त ने जवाबदेह अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के गठन में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बैठक में सहकारिता विभाग के कार्यों की जिलेवार समीक्षा करते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त ने निर्देश दिए कि सागर संभाग की सभी सहकारी समितियों का ऑडिट प्राथमिकता के साथ कराएं। उन्होंने कहा कि सागर और पन्ना जिले की सहकारी समितियों के ऑडिट की स्थिति ठीक नहीं है इनमें सुधार लाया जाए। कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक वर्णवाल संभागीय मुख्यालय सागर में कृषि आदानों की समीक्षा बैठक में सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा मण्डी बोर्ड के कार्यों की भी जिलेवार समीक्षा के दौरान कृषि उत्पादन आयुक्त ने निर्देश दिए कि मण्डियों में किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग अनुपम राजन, प्रबंध संचालक मार्कफेड आलोक सिंह, संचालक कृषि विभाग अजय गुप्ता, सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एम सेलवेन्द्रन, सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण श्रीमती प्रीति मैथिल, संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत मौजूद रहे।

Next Post

174 गांव के किसानों को मिलेगा सिंचाई परियोजना का लाभ 

Thu Jun 12 , 2025
ब्यावरा।पार्वती नदी पर बनाएं जा रहे लगभग 1375 करोड रुपए की लागत से सुठालिया सिंचाई परियोजना बांध का निर्माण कार्य अगले एक वर्ष में पूर्ण होगा. इससे ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के 174 गांव के किसानों को मिलने लगेगा। उक्त बात मध्यप्रदेश शासन के मत्स्य पालन एवं मछुआ कल्याण राज्य मंत्री […]

You May Like