पांढुरना में अल्प समय के लिए रूके केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान,लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

पांढुरना,केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को नागपुर से भोपाल जाने के दौरान अल्प समय के लिए पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में रुके इस दौरान भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने इनका गर्मजोशी से स्वागत कर पांढुरना को जिले के सौगात देंने पर सभी ने इनका आभार माना।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री बनने के लंबे समय बाद शिवराज सिंह चौहान शनिवार रात लगभग 8:26 पर पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के रेस्ट हाउस पहुंचे इस बात की जानकारी लगते ही भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का यहा देखते ही देखते हुजूम लग गया,इनकी एक झलक पाने सभी उत्साहित नजर आए,गौरतलब हो कि शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के दौरान इन्होंने ही पांढुरना को जिले की सौगात दी थी,इस बात का आज भी सभी ने आभार मानते हुए इनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

शिवराज सिंह चौहान के इस दौरे के जानकारी लगते ही पांढुरना जिले के भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने नगरीय सीमा से लगे मोरडोंगरी बाईपास के पास भी भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने इनका गर्मजोशी से स्वागत किया,इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने चिर परिचित अंदाज में पार्टी के नेताओं,कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों का अभिवादन स्वीकार किया,शिवराज सिंह चौहान लगभग 19 मिनट रेस्ट हाऊस में रूकने के बाद भोपाल के लिए रवाना हुए,इस दौरान इनके साथ इनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी साथ में थी।

Next Post

सुकमा में बाढ़ से हालात गंभीर, कई वार्ड जलमग्न; बैंक और सीआरपीएफ परिसर में घुसा पानी

Sat Sep 26 , 2026
सुकमा, 26 सितम्बर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। शबरी नदी समेत क्षेत्र के नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से सुकमा शहर के कई वार्डों में पानी घुस गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की सुकमा शाखा और शबरी […]

You May Like