जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत इमलिया में एक बदमाश ने डेरी संचालक पर डंडे से हमला करते हुए रिवाल्वर चमकाते हुए धमकी दी और चला गया।
पुलिस के मुताबिक अजय उर्फ अज्जू यादव निवासी समदडिया अभिनव ड्यूप्लेक्स बी 12 गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इमलिया में दूध डेरी चलाता है। बीती रात 8:40 बजे डेरी पर था तभी धर्मपाल नैय्यर निवासी रविन्द्र नगर अधारताल का अपनी परियट वाली डेरी से उसकी डेरी में आकर बोला कि तुमने जो पहले सांड खरीदा था.
उसके 5000 रूपये चाहिए है जिस पर उसने कहा कि मैंने कोई सांड नहीं खरीदा और न ही किसी प्रकार का कोई पैसों का लेनेदेन है, इसी बात को लेकर धर्मपाल उत्तेजित होकर उसे धमकाने लगा। डंडे से हमला कर उसे चोट पहुंंचा दी। डेरी कर्मचारी दुहाल सुनील, सोनेलाल एवं शरद बडेरिया बीचबचाव करने आए तो धर्मपाल अपनी कमर में खोंसा हुआ रिवाल्वर निकालकर चमकाते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
