पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री स्व. गुलजारीलाल नंदा की पुण्यतिथि पर यादव ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल, 15 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री, भारत रत्न से सम्मानित स्व. गुलजारीलाल नंदा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्व. नंदा सदैव एक सच्चे कर्तव्यनिष्ठ और आदर्श राजनेता के रूप में याद किए जाते हैं।

डॉ यादव ने कहा कि स्व. नंदा ने दो बार देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में दायित्वों का निर्वहन किया। श्री नंदा 1932 में सत्याग्रह आंदोलन के लिए जेल गए। उसके बाद स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में 1942 से 1944 तक जेल में रहे। श्री नंदा ने योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। उन्होंने केंद्रीय श्रम, गृह एवं रोजगार मंत्री के रूप में भी अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

 

 

Next Post

रेवंत रेड्डी एआईसीसी कार्यालय के उद्घाटन से पहले पहुंचे दिल्ली

Wed Jan 15 , 2025
नयी दिल्ली/हैदराबाद, 15 जनवरी (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बुधवार को नए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गये हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क, टीपीसीसी प्रमुख महेश कुमार गौड़ और अन्य मंत्रियों के साथ […]

You May Like