फेंसिंग ओलंपिक खेल का सिंगरौली जिले में हुआ आगाज़

सिंगरौली, सिंगरौली जिले में पहली बार ओलंपिक खेल फेंसिंग का हुआ आगाज़। जिला स्तरीय फेंसिंग चयन ट्रायल का आयोजन एनटीपीसी वीवा क्लब विंध्यनगर किया गया। जिसमें क्षेत्र के नन्हे फेंसिंग खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपना फेंसिंग प्रतिभा का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों ने तालियों के गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस चयन ट्रायल में निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय मिनी फेंसिंग प्रतियोगिता हेतु किया गया। *अंडर-10* (बालक वर्ग) में

राजीव कुमार,आर्यांश भारद्वाज,शौर्य पिपलिया,शिवम कुमार शाह।

*अंडर-10* (बालिका वर्ग) में

संयुक्ता सिंह,चार्वी पाल,समीरा साकेत।

*अंडर-12* (बालक वर्ग) में

ईशांत पटेल,जयश शंकर,नितेश कुमार पटेल।

*अंडर-12* (बालिका वर्ग) में समीक्षा सिंह,सृष्टि राणा,मणिकर्णिका दुबे,शुभी अग्रहरी।

उपरोक्त खिलाड़ी आगामी 12 सितंबर को वीवा क्लब विंध्यानगर होने वाली 14वीं मिनी राज्य स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता 2026- 27 में सिंगरौली जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले का मान बढ़ाएंगे। उपरोक्त प्रतियोगिता में सिंगरौली जिला फेंसिंग एसोसिएशन के सचिव गणेश सिंह विशाल के मार्गदर्शन में एवं कोच खुशबू साकेत के नेतृत्व में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लगी।

Next Post

हाईवे पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, कई घायल

Thu Sep 10 , 2026
ग्वालियर। आज सुबह एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद कार फुटपाथ पर पलट गई। हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं। मामला गोले का मंदिर भिंड रोड का है। हादसे के बाद हाईवे पर ट्रैफिक पर असर पड़ा। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like

मनोरंजन