इलाज कराने नागपुर गया परिवार, मकान से लाखों के जेवरात पार, पड़ोसी के घर का भी टूटा ताला

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर छापर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार इलाज कराने नागपुर गया हुआ था। इतना ही नहीं, शातिर चोरों ने उनके पड़ोसी के घर का भी ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाउसिंग सोसायटी छापर रामपुर निवासी निलेश कोहले (54) फायर सेफ्टी का काम करते हैं। वह अपनी पत्नी का इलाज कराने नागपुर गए थे। घर पर उनके बुजुर्ग माता-पिता थे, जो बाद में निलेश को देखने नागपुर चले गए और घर पर ताला लगा दिया।

निलेश की पत्नी ने नागपुर से अपनी कामवाली बाई संजना पटेल को फोन कर घर की साफ-सफाई करने के लिए भेजा। संजना जब घर पहुंची, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी सूचना कोहले परिवार को दी। खबर मिलते ही पीड़ित परिवार आनन-फानन में नागपुर से वापस जबलपुर लौटा। पीड़ित ने घर के अंदर जाकर देखा, तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के कीमती सामानों को पूरी तरह साफ कर दिया था। शातिर चोरों ने निलेश कोहले के घर के बाद उनके ठीक बगल में रहने वाले अविनाश झिंगरन के मकान का भी ताला चटका दिया। चोरों ने उनके किचन में घुसकर कीमती सामान पार कर दिया।

Next Post

पैसों की बात करने पहुंचे, साथियों को बुलाया और कर दी मारपीट

Mon Sep 7 , 2026
इंदौर: पुराने पैसों का हिसाब करने पहुंचे दो युवकों ने बातचीत के दौरान अपने साथियों को बुला लिया. इसके बाद कबीटखेड़ी में विवाद बढ़ा और पांच युवकों ने दो दोस्तों के साथ मारपीट कर दी. इसी दौरान एक युवक को पकड़कर उसके साथी ने चाकू से हमला कर दिया.मामला हीरा […]

You May Like

मनोरंजन