रेंजर और क्लर्क 50 हज़ार रूपए की रिश्वत लेते पकड़े गए

सागर। लोकायुक्त पुलिस संभाग सागर के द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी और एक कर्मचारी को 50 हज़ार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जय सिंह राजपूत पिता भूरे सिंह राजपूत निवासी ज्योति नगर शिव शक्ति मंदिर के पास, मकरोनिया सागर आवेदक एवं उसके रिश्तेदारों के जमीन पर लगे वृक्ष को कटाई उपरांत डिपो सिरोंजा हेतु ले जाने के लिए सत्यापन उपरांत टीपी की आवश्यकता थी । वन परिक्षेत्र अधिकारी विकास सेठ एवं कार्यालय में पदस्थ क्लर्क जयप्रकाश तिवारी द्वारा आवेदक की कटी हुई वन उपज का सत्यापन कर टीपी जारी करने के एवज में एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी आवेदक के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय सागर उपस्थित होकर आवेदन पत्र दिया गया आवेदन पत्र का सत्यापन किया गया शिकायत सत्यापन उपरांत आज उक्त अनावेदकगणों को लोकायुक्त दल द्वारा ₹50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त पुलिस द्वारा पकड़ा गया ।ट्रैपकर्ता निरीक्षक रंजीत सिंह एवं निरीक्षक कमल सिंह उइके तथा लोकायुक्त सागर स्टाफ शामिल रहे।

Next Post

लक्ष्मण अवार्ड प्राप्त वूशु खिलाड़ी को राहत, अपराध दर्ज करने का आदेश निरस्त

Mon Apr 13 , 2026
जबलपुर। अपर सत्र न्यायाधीश संजोग सिंह बाघेला की अदालत ने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अरुण कुमार गोयल की अदालत द्वारा पारित आदेश को अनुचित पाकर निरस्त कर दिया है। पुनरीक्षणकर्ता की ओर से दलील दी गई कि जबलपुर निवासी वूशु कोच मनोज गुप्ता के परिवाद में जिस पैन ड्राईव का […]

You May Like