संजय गांधी अस्पताल में फैक्टर 9 इंजेक्शन के लिए मरीज भटक रहे, अधीक्षक बोले किल्लत नहीं

रीवा: रीवा जिले में हीमोफीलिया से ग्रसित मरीज खासा परेशान हैं. जिनका सही समय पर इलाज नहीं हो पा रहा है. दरअसल मरीज हीमोफीलिया के इलाज में प्रयोग किए जाने वाले फैक्टर 9 इंजेक्शन की उपलब्धता ना होने के कारण मुसीबत में हैं, जिसकी जिले भर के अस्पतालों में किल्लत है.जानकारी के मुताबिक बहुत जरूरत पडऩे पर सतना से इस इंजेक्शन को लाने के लिए वाहन भेजा जाता है.

अन्यथा मरीज को दो टूक इंजेक्शन ना होने की बात कह दी जाती है. बुधवार को भी ऐसा ही एक मामला संजय गांधी स्मृति अस्पताल से सामने आया. आरोप है कि संभाग के सबसे बड़े संजय गांधी स्मृति अस्पताल में इंजेक्शन ना होने के कारण हीमोफीलिया से ग्रसित मरीज को लेकर परिजन कई दिनों से भटक रहे हैं. परिजनों ने बताया कि फैक्टर 9 इंजेक्शन संजय गांधी हॉस्पिटल में नहीं है. डॉक्टरों द्वारा उन्हें बोला गया कि यह इंजेक्शन बाहर मिलेगा.

इसलिए अस्पताल में इलाज नहीं हो पाएगा. हम मरीज के इलाज के लिए 2 दिन से भटक रहे हैं. इस बीमारी में मरीज को तत्काल इलाज न होने पर उसकी मौत भी हो सकती है. इंजेक्शन न होने के वजह से कई मरीज भटक रहे है. हीमोफीलिया में उपयोग होने वाले फैक्टर 9 इंजेक्शन के लिये एक-दो नही बल्कि कई मरीज भटक रहे है पर उन्हे इंजेक्शन नही मिलता है. अस्पताल के डाक्टर भी साफ शब्दो में कह देते है कही से भी लाओ यहा नही है. जबकि अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि अस्पताल में इंजेक्शन की किल्लत नही है.
इंजेक्शन एडवांस में रहते है: अधीक्षक
फैक्टर 9 इंजेक्शन की उपलब्धता के बारे में जब संजय गांधी हॉस्पिटल के अधीक्षक डा0 राहुल मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फैक्टर 9 इंजेक्शन का डिपो सतना में है. इस इंजेक्शन की पर्याप्त रूप से उपलब्धता संजय गांधी हॉस्पिटल में है. जरूरत पडऩे पर सतना से मंगवा लेते हैं. दो-चार इंजेक्शन हमारे पास एडवांस में रहते हैं. मरीजो को आवश्यकता होने पर प्रदान किया जाता है

Next Post

दो वर्ष से अधिक समय से लटका है उप रजिस्टार कार्यालय देवसर में ताला

Thu Apr 10 , 2025
देवसर: देवसर उप रजिस्टार कार्यालय देवसर में पिछले दो वर्षों से कोई भी रजिस्ट्रार नियमित रूप से नही बैठ रहा है। जिसके वजह से 96 ग्राम पंचायत के किसान के्रता-विके्रताओं को खरीदी बिक्री के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।बता दें कि जमीन के क्रय-विक्रय के लिए यहां से 50 […]

You May Like