
छिंदवाड़ा। सोमवार से नौ-तपा प्रारंभ हो गया है। पहले दिन से ही सूर्य भगवान से आग उगलना शुरू कर दिया। हीट बेव ओर उमसे लोग परेषान होते रहे। जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त रहा। लोग अपने अपने घरों और कार्यालयों में कूलर की ठंडी हवा और एसी की ठंडक में दुबके रहे। जो लोग बाहर सड़कों पर थे, वह अपने चेहरे और सिर को पूरी तरह ढके हुए थे। हालांकि आसमान में बदली भी रही। इसके बाद भी सूर्य का प्रभाव कम नहीं हुआ। नौ-तपा के पहले दिन अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वही न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। दिन तो दिन रात में भी गर्म हवाएं परेशान करने से पीछे नहीं हट रही है। दोपहर के समय ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग एमएलबी पार्क, दीनदयाल पार्क और एकता पार्क सहित अन्य पार्क के वृक्षों के नीचे आराम करते दिखाई दिए। इस तरह पहले दिन तापमान ने अपने असर से लोगों को हलाकान कर दिया। मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ संत कुमार शर्मा ने बताया कि नौ-तपा के पहले दिन तापमान तकरीबन दो डिग्री का उछाल देखने मिला है। इसी तरह न्यूनतम तापमान में 29 डिग्री पर पहुंच गया है। पहले दिन की गर्मी ने इस साल के सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। आने वाले दिनों में तापमान में और उछाल की संभावना बन रही है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की ंसभावना नहीं दिखाई दे रही है।
शीतल पेय पदार्थो की दुकानों पर भीड़ ०००००
भींषण गर्मी को देखते हुए शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ देखी गई। लोगों ने गन्ने का रस, षिकंजी, फलों का जूस, नारियल पानी का सहारा लेकर अपने गले को तर कर गर्मी से राहत पाई। इसी तरह आइसक्रीम की दुकानों पर लोगों ने आइसक्रीम खाकर राहत महसूस की। सुबह से लेकर रात तक दुकानों पर भीड़ देखी गई।
बच्चे और वृद्ध वरते सावधानी ००००००००००
इधर डाक्टरों की मानें तो गर्मी में शरीर में पानी की मात्रा बहुत जल्द कम होती है। इसलिए अधिक से अधिक पानी पिएं। जूस और फलों का अधिक से अधिक उपयोग करे। मसालेदार भोजन से दूर रहे। बासे भोजन से परहेज करें। हो सके तो भोजन ताजा ही करे। ऐसे मौसम फास्ट फूड से दूर रहे। उल्टी दस्त की संभावना बन सकती है। इसलिए खाने पीने में एतिहात वरतें।
