वर्धा जलाशय से सिंचाई सुविधा की मांग, किसानों ने सौंपा ज्ञापन

बैतूल। वर्धा जलाशय से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ग्राम आष्टा, रजनी और अमरावतीघाट के किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

किसानों ने बताया कि उनके गांवों में कृषि सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं है। बीते दस वर्षों से लगातार शासन-प्रशासन से मांग करने और कई बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि वर्धा जलाशय की प्रारंभिक योजना में ग्राम आष्टा को सिंचाई क्षेत्र में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में त्रुटिवश इसे बाहर कर दिया गया।

हाल ही में शासन ने वर्धा जलाशय पार्ट-2 को स्वीकृति देकर सर्वे के आदेश जारी किए हैं। किसानों ने आग्रह किया कि इस सर्वे में ग्राम आष्टा, रजनी और अमरावतीघाट को भी शामिल किया जाए, ताकि उन्हें भी सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सके।

Next Post

15 अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Wed Sep 24 , 2025
सारंगपुर। खरगोन जिले के बेडया क्षेत्र में पुलिस ने 45 वर्षीय जाकिर अली उर्फ भोला को 15 अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी राजगढ़ जिले के सारंगपुर का निवासी है. सूचना मिली कि भुलगांव फाटे के पास कोई व्यक्ति हथियार लेकर जा रहा है. थाना प्रभारी धर्मेंद्र […]

You May Like