भारतीय सेना हर तरह की परिस्थितियों से निपटने में सक्षम -गहलोत

जयपुर 09 मई (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय सेना को हर तरह की परिस्थितियों से निपटने में सक्षम बताते हुए कहा है कि राजस्थान की सीमा पर भी पाकिस्तान की हरकतों का सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

श्री गहलोत ने शुक्रवार सुबह अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा “मेरा सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि बिल्कुल न घबराए, धैर्य के साथ सतर्क और सावधान रहें एवं सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। ”

उन्होंने कहा कि सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जबाव दें, आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में पक्ष-विपक्ष एक हैं एवं पूरा देश सेना और सरकार के साथ है। भारत पहले भी पाकिस्तान के दो टुकड़े कर चुका है और अब भी हमारी एकता और सेना के शौर्य से हमारी जीत निश्चित है।”

Next Post

जयशंकर की इटली, ईयू , अमेरिका के नेताओं से फोन पर बातचीत

Fri May 9 , 2025
नयी दिल्ली 09 मई (वार्ता) भारत के विरुद्ध पाकिस्तान की उकसाने वाली सैन्य कार्रवाई में तेजी के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार रात इटली के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री एन्टोनियो ताजानी और यूरोपीय संघ की विदेशी मामलों की वरिष्ठ प्रतिनिधि काजा कल्लास से बातचीत की और उन्हें […]

You May Like

मनोरंजन