फांसी लगाते समय युवक गिरा, सिर में चोट, मौत

जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत अनमोल सिटी घाना में फांसी लगाते समय एक युवक गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आ गई जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को अजय यादव 51 वर्ष निवासी अनमोल सिटी ने सूचना दी कि उसकी बहन संगीता यादव एवं बहनोई ऋषि यादव लगभग 4 वर्ष से अनमोल सिटी घाना में किराये से रह रहे बहनोई फिनिक्स पोल्ट्री फार्म में ड्रायवरी का काम करते थे।

मंगलवार रात बहन संगीता यादव ने फोन कर बतायी कि जीजा सीढ़ी के रास्ते जीना के पास फांसी लगा लिये तो उसने जाकर देखा उसके जीजा ऋषि यादव उम्र 40 वर्ष जमीन पर पड़े थे, सिर में चोट लगी थी, जीजा को उपचार के लिए क्लीनिक लेकर गये जहाँ से शासकीय अस्पताल रांझी ले गये जीजा ऋषि यादव केा डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।

Next Post

नकाबपोशों ने कपड़ा कारोबारी पर हमला कर लूटा, एक्सिस तोड़ी

Thu Nov 6 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत मदर टेरेसा महाकाली मंदिर के पास नकाबपोशों ने कपड़ा कारोबारी को रोककर हमला कर दिया और नगद 3 हजार लूट लिए। एक्सिस में तोड़फोड़ कर भाग गए।पुलिस ने बताया कि बुधवार को रोहित जैन 28 वर्ष निवासी मदर टेरेसा नगर जैन मंदिर के पास ने रिपोर्ट […]

You May Like