लहार नगर में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान, न्यायमूर्ति श्री फड़के रहे मौजूद

भिंड। आज लहार नगर में अभिभाषक संघ द्वारा ऐसे दो दर्जन से अधिक वरिष्ट अधिवक्ताओं का जो 50 वर्ष से अधिक समय से विधि के क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं, का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति श्री मिलिंद रमेश फड़के, विशेष अतिथि श्री कें एसं वारिया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भिंड के अलावा जेपी मिश्रा एवं राजेश शुक्ला सदस्य स्टेट बार काउंसिल, पवन पाठक अध्यक्ष उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ ग्वालियर मौजूद थे।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति श्री फड़के ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान के साथ अच्छे एवं दीर्घ स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने नवीन अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मार्गदर्शन प्राप्त करने की सलाह दी एवं उनके विधिक अनुभवों के अनुसरण कर न्यायिक क्षेत्र में अच्छा कार्य करने की अपेक्षा रखी। कार्यक्रम में लहार के समस्त न्यायाधीशों के अतिरिक्त भिंड के अन्य न्यायाधीशगण एवं प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। बाहर से आए वरिष्ठ अतिथियों नवीन भारद्वाज अधिवक्ता जिला एवं सत्र न्यायालय ग्वालियर, नीतेश भारद्वाज अधिवक्ता मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ग्वालियर को भी सम्मानित किया गया।

Next Post

सब जेल करैरा का एडीजी संजय पांडे का निरीक्षण, नवीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का लोकार्पण

Sun Nov 2 , 2025
शिवपुरी। अतिरिक्त जेल महानिरीक्षक संजय पांडे द्वारा सब जेल करेरा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और सुरक्षा व स्वच्छता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत पांडे ने नवीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष एवं लीगल एड क्लीनिक का लोकार्पण […]

You May Like