सब जेल करैरा का एडीजी संजय पांडे का निरीक्षण, नवीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का लोकार्पण

शिवपुरी। अतिरिक्त जेल महानिरीक्षक संजय पांडे द्वारा सब जेल करेरा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और सुरक्षा व स्वच्छता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत पांडे ने नवीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष एवं लीगल एड क्लीनिक का लोकार्पण किया। इस नई व्यवस्था से अब बंदियों को न्यायिक कार्यवाही में सुविधा मिलेगी तथा विधिक सहायता आसानी से प्राप्त हो सकेगी। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। एडीजी संजय पांडे ने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व्यवस्था से न केवल समय की बचत होगी बल्कि सुरक्षा प्रबंधन भी सुदृढ़ होगा। उन्होंने जेल स्टाफ को अपने कार्य के प्रति सजग रहते हुए बंदियों के सुधारात्मक दृष्टिकोण से कार्य करने के निर्देश दिए।

Next Post

खंडेलवाल- उईके ने किया फौजी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

Sun Nov 2 , 2025
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उइके के साथ रविवार को बैतूल के लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में मेरा वतन वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित फौजी कप बैतूल प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दोनों […]

You May Like