खंडेलवाल- उईके ने किया फौजी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उइके के साथ रविवार को बैतूल के लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में मेरा वतन वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित फौजी कप बैतूल प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को अनुशासन और टीम भावना का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में फौजी कप टूर्नामेंट के अध्यक्ष हाकम सिंह रघुवंशी, मेरा वतन वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक अशोक रघुवंशी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, खेलप्रेमी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर मंच से खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में खेल भावना और राष्ट्रभक्ति को मजबूत करते हैं।

Next Post

करेंट लगने से गिरा मजदूर, ठेकेदार की लापरवाही पर प्रकरण दर्ज

Sun Nov 2 , 2025
इंदौर. खजराना क्षेत्र में बिजली के खंभे पर काम करते समय एक मजदूर करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया, हादसे में वह घायल हो गया. घटना के बाद मजदूर की पत्नी ने ठेकेदार की लापरवाही बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. फरियादी गणेश नामक मजदूर ने […]

You May Like