जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत पुरानी कलारी मंडी गेट के सामने शहपुरा बदमाशों ने हारवेस्टर रोककर बदमाशों ने ड्राइवर पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक अंकित साहू 28 वर्ष निवासी ग्राम खितौला थाना खितौला मंूग काटने के लिये सिहोरा से ग्राम उदयपुरा हारवेस्टर लेकर अपने ड्रायवर सुब्बा सिंह के साथ दोपहर लग्भग 3 बजे निकले थे.
बीती रात जैसे ही पुरानी कलारी मंडी गेट के सामने शहपुरा पहुंचे तभी 3-4 लोग उसके हारवेस्टर के सामने आये और रास्ता रोककर हारवेस्टर साईड में खड़ा कराया। इसके बाद रूद्री उर्फ रूद्र प्रताप सिंह अन्य ने विवाद शुरू कर दिया। रूद्री ने लोहे की रॉड उसके साथ हरठछ सिंह ने लाठी, साहिल ने हाथ मुक्कों से हमला कर चोट पहुंचा दी।
