
छतरपुर। भगवा थाना क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते एक युवक को खेत से अगवा कर जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना के चार दिन के भीतर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लाठी-डंडे भी बरामद किए गए हैं, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम झिंगरी निवासी एक युवक से पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने खेत में दबोचकर जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाया और उसे जंगल में ले गए। वहां लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई की गई। पीड़ित की रिपोर्ट पर भगवा थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
राजा भैया, निवासी ग्राम खैरी (पिता — सुखसाहब सिंह)
सत्यम राजा, निवासी ग्राम खैरी (पिता — चाली राजा)
सेवेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम गढ़ीपुरा नरवा थाना शाहगढ़, जिला सागर (पिता — भानु सिंह बुंदेला)
पुलिस ने बताया कि एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
