सतना : शहर के प्रेम नगर क्षेत्र में दुकान में आगजनी की घटना में शुरु से ही चौंकाने वाले खुलासे होते चले गए. पहला खुलासा यह हुआ कि आग लगी नहीं बल्कि लगाई गई. वहीं पचावाड़े भर बाद इस बात का खुलासा हुआ कि आग लगाने की साजिश फरियादी के भाई द्वारा ही रखी गई थी.सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जजानकारी के अनुसार प्रेम नगर क्षेत्र में कपूर बंगला के पास रहने वाले अतुल विश्वकर्मा की दुकान में आग लगने की घटना सामने आई थी.
इस संबंध में जब अतुल द्वारा आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो आग लगाकर एक व्यक्ति भागता हुआ नजर आया था. जिसके आधार पर अतुल द्वारा कोतवाली में शिकायत की गई थी. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की गई. आरंभिक जांच में पुलिस को मुखबिरों के जरिए विशेष सफलता नहीं मिली. लिहाजा पुलिस द्वारा अन्य भौतिक और इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों का सहारा लिया गया.
जिसके आधार पर प्रमुख संदेही के तौर पर राजेंद्र कुमार कुशवाहा निवासी देवराज नगर रामनगर मैहर और आषीष विश्वकर्मा निवासी धवारी गली नं. 5 के नाम सामने आए. पुलिस ने दोनों को दबोचकर जब पूछताछ शुरु की तो दोनों ने दुकान में आग लगाने की घटना स्वीकार कर ली. पूछताछ के जरिए यह जानकारी सामने आई कि भाई अशीष द्वारा ही दुकान में आग लगाने की साजिश रची थी. जिसमें राजेंद्र ने उसका साथ दिया था. जिसे देखते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
