जन अधिकारों की रक्षा के लिए है कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान

इंदौर। देश में भाजपा जनता के अधिकारों का लगातार हनन कर रही है। जनता पर किए जा रहे अत्याचार को लेकर लोकतंत्र में आर्थिक , सामाजिक और जातीय जनगणना जैसे मुद्दों पर सरकार मौन है। साथ ही निजी शिक्षण संस्थानों में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिया जाए। यह समानता के लिए आवश्यक है। उक्त सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान शुरू करने जा रही है। उक्त जानकारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने पत्रकारों को दी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के संविधान बचाओ अभियान के विषय में बताया कि देश की जनता के अधिकारों पर भाजपा सरकार हर दिन हमला कर रही है। जनता को सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचार से बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ‘संविधान बचाओ अभियान’ शुरू करने जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य संविधान में निहित सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय जैसे मूलभूत सिद्धांतों की रक्षा करना है। वर्तमान सत्तारूढ़ सरकार द्वारा उक्त बिंदुओं गंभीर प्रहार किया जा रहा है। साथ जातीय जनगणना, बेरोजगारी, महंगाई और लघु उद्योग बंद होने जैसे मुद्दों पर जवाब नहीं दे रही है।

आज देश में पत्रकारों पर झूठे मुकदमे और आइना दिखाने वालो को डराया धमकाया जा रहा है। बालाघाट में दुष्कर्म की घटना पर सरकार चुप है। प्रदेश और देश में महिलाओं पर लगातार अत्याचार दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम हो चुकी है। उक्त मुद्दों के खिलाफ बोलने पर ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का गलत इस्तेमाल कर विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। वन नेशन वन इलेक्शन के माध्यम से लोकतंत्र को खत्म करने की भाजपा तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा परिवहन घोटाले में सौरभ शर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा। सरकार बचा रही है, सौरभ शर्मा को। डायरी गायब हो गई। उसमे कौन से नाम है वो उजागर चाहिए। सरकार को जवाब देना चाहिए कि पैसा किसका और कहां से आया है ? भ्रष्टाचार कर यह जनता का पैसा है लूटा गया है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस की “संविधान बचाओ यात्रा” केवल कांग्रेस पार्टी का आंदोलन नहीं है। यह देश के हर उस नागरिक का आंदोलन है, जो संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का सम्मान करता है।

सिंगार ने बातचीत के शुरू में कहा कि पहलगाम की घटना बेहद निंदनीय है। हम सभी दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं।

प्रेस वार्ता में सिंघार के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम, वरिष्ठ अभिभाषक अजय बागड़िया, प्रदेश प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला, अमित चौरसिया, कौमी एकता के अध्यक्ष सच सलूजा, प्रदेश प्रवक्ता आनंद जाट, प्रमोद द्विवेदी, आनंद कासलीवाल, हर्ष जैन, हिमानी सिंह तथा कांग्रेस नेता बंटी राठौर उपस्थित थे।

कांग्रेस 25 अप्रैल से 30 मई तक चार चरणों में संविधान बचाओ अभियान चलाएगी , जो निम्न है

* 25-30 अप्रैल : सभी राज्यों में जिला स्तर पर जनसभाएँ

* 5-10 मई : सभी जिलों में ब्लॉक स्तर पर जनसभाएँ

* 11-17 मई : प्रदेश विधानसभाओं में आम जनता के साथ संवाद और सभाएँ।

* 20-30 मई : घर-घर जाकर प्रचार और संविधान बचाओ का संदेश देना ।

पूर्व मंत्री मिश्रा पर किया कटाक्ष

सिंगार ने पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर एकल भोजन और डेढ़ घंटे उस घर में बिताने की बात कही। अब वे घर घर जाकर अकेले भोजन कर रहे है। साथ एक घर में डेढ़ घंटे बीता रहे है। उस डेढ़ घंटे में क्या कर रहे है, पता नहीं, यह वे ही जाने और बताएं।

Next Post

विवेक तन्खा पर केंद्रित वृत्तचित्र का प्रदर्शन

Sat Apr 26 , 2025
भोपाल, 26 अप्रैल (वार्ता) राज्यसभा सांसद एवं देश के प्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा पर केंद्रित वृत्तचित्र का प्रदर्शन शुक्रवार की देर शाम यहां किया गया। इस अवसर पर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी भी मौजूद थे। स्थानीय निजी होटल के मुक्ताकाश मंच पर आयोजित कार्यक्रम में […]

You May Like