
भोपाल: श्यामला हिल्स क्षेत्र में एक डॉक्टर से लूट के मामले में संदेही आरोपी को पकड़ने मेरठ जा रही क्राइम ब्रांच की टीम सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में क्राइम ब्रांच के आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, टीम आरोपी की तलाश में मेरठ रवाना हुई थी, तभी रास्ते में उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि कुछ पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Next Post
वैढ़न टाकीज तिराहे के पास चलती बाइक में लगी आग, मचा हड़कंप
Mon Apr 13 , 2026
सिंगरौल:सड़क पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों की […]

You May Like
-
11 months ago
राजनैतिक नहीं आपसी रंजिस में कार से नेताओं को मारी टक्कर
-
1 year ago
जिला अस्पताल के बाहर ई- रिक्शा की धमाचौकड़ी
-
1 year ago
ट्रेन से कटा युवक, मौत