संजय सरावगी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने

पटना, 15 दिसंबर (वार्ता ) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने सोमवार को विधायक एवं राज्य के पूर्व मंत्री संजय सरावगी को बिहार में पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तत्काल प्रभाव से संजय सरावगी को बिहार में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 28 अगस्त, 1969 को जन्मे वर्ष संजय सरावगी 2005 से दरभंगा सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार विधायक चुने जा चुके हैं। फरवरी 2025 से वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे।

सरावगी ने कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री हासिल करने के बाद प्रबंधन (एमबीए) की शिक्षा प्राप्त की है और अपने छात्र जीवन से ही राजनीतिक में भाग लेते रहे हैं।
बिहार के पूर्व मंत्री ने अपने शुरूआती राजनीतिक जीवन में लगभग दस वर्षों तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में विभिन्न पदों पर कार्य किया।
वर्ष 1999 में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में जिला स्तर पर सचिव के पद पर भी रहे। इसके अलावा उन्होंने पार्टी में कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाईं, जिनमें राज्य कार्यसमिति के सदस्य का दायित्व भी शामिल है।

Next Post

मोदी, बिरला, बागडे, देवनानी, गहलोत सहित कई नेताओं ने भजनलाल को दी जन्मदिन की बधाई

Mon Dec 15 , 2025
जयपुर 15 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं सहित नेताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इन नेताओं के अलावा कई केन्द्रीय मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, […]

You May Like