इंदौर:पानी की किल्लत से जुड़ा एक मामला वार्ड 85 में देखने को मिला है. यह क्षेत्र शहर की सीमा से लगा हुआ है जो कि फूटी कोठी क्षेत्र में आता है. वार्ड के ऋषि पैलेस में कई वर्षों से पानी किल्लत बनी हुई है जो पानी की लाइन क्षेत्र में डाली गई है. उससे मात्र पंद्रह मिनिट ही घरों में पानी पहुंचता है जिस कारण क्षेत्र में पानी की किल्लत बनी हुई है.
ऋषि पैलेस में यह देखा गया है कि रहवासी पानी की ज़रूरत पूरी करने के लिए पानी के टैंकर पर निर्भर है. पानी को तरस रहे लोगों ने बताया कि कभी नगर निगम की ओर से कभी कभार पानी का टैंकर आता है, लेकिन ज़्यादातर लोगों को पैसे देकर पानी का टैंकर बुलवाना पड़ता है पार्षद से लेकर झोन तक क्षेत्र वासियों द्वारा कई बार शिकायत की गई जिस पर आज तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है निराकरण नहीं किया गया.
इनका कहना है
पार्षद हो या झोन, हर जगह कितनी ही बार शिकायत की, समस्या दूर करने के बजाए किसी भी अधिकारी ने हमारे क्षेत्र में झांक कर नहीं देखा. अब तक लोगों की मुसीबतें बनी हुई है.
गोपाल सोरागे
लगातार क्षेत्र में हो रही पानी की समस्या यहां कोई नई बात नहीं है. पानी की पूर्ति करने के लिए यहां सभी लोगों को चार सौ रूपए देकर निजी पानी का टैंकर बुलाना पड़ता है.
सरजू बाई
नर्मदा पानी के नलों के बिल दिए जाते है लेकिन पानी चार दिन में एक बार वह भी पंद्रह मिनिट देते हैं. इतने कम समय में लोगों को पानी की पूर्ति कैसे हो सकती है.
सुनिता पाटिल
