बेहोश होकर गिरा ट्रेकमैन, कालीसिंध स्टेशन पर हुई मौत

शाजापुर। जिले के ग्राम बेरछा स्थित कालीसिंध रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच रेलवे ट्रैकमैन कमल मालवीय की मौत हो गई. कमल पाड़ली के रहने वाले थे. घटना उस समय हुई, जब कमल अन्य मजदूरों के साथ ट्रेन से गिट्टी का ब्लॉक खाली कर रहे थे. इंजन पर काम करते समय वे अचानक बेहोश हो गए. साथी कर्मचारियों और लोको पायलट ने तुरंत उन्हें इंजन से उतारा. इसी दौरान उन्हें सीने में दर्द उठा और वे नीचे गिर पड़े. रेलवे स्टाफ ने तत्काल कमल को जिला अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. जिला अस्पताल चौकी प्रभारी बाबूलाल डाबी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है. हालांकि मृत्यु का सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

Next Post

जलभराव से निपटने ननि आयुक्त ने नालो का किया निरीक्षण

Tue Jun 3 , 2025
रीवा।दस दिन बाद जिले में मानसून दस्तक देगा और झमाझम बारिश शुरू होगी. अनुमान है कि इस बार अच्छी बारिश होगी. ऐसे में शहर में कृतिम बाढ़ की स्थित निर्मित हो सकती है. अधिकांश नालो में लोगो ने अतिक्रमण कर रखा है जो बाढ़ का कारण बनेगा. आगामी वर्षा ऋतु […]

You May Like