दिव्यांग महिला से जबरदस्ती करने की कोशिश

दतिया। जिले के थरेट थाना क्षेत्र में दिव्यांग महिला को अकेला पाकर एक आरोपी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध आरोपी ने उसके साथ लाठियों से मारपीट की। पीड़ित महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी और फिर पति के साथ थरेट थाना पहुंची। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे थाने से चलता कर दिया। साथ ही रिपोर्ट लिखवाने के लिए पैसों की मांग की। इससे व्यथित होकर महिला अपने पति के साथ जिला मुख्यालय पहुंची और पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देकर आरोपी एवं थरेट पुलिस पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Next Post

मुरैना में पांच वर्ष के बच्चे की हत्या, शादी समारोह के दौरान पड़ोसी ने कट्‌टे से की फायरिंग

Wed Feb 19 , 2025
मुरैना। शादी समारोह के दौरान 5 साल के बच्चे को गोली मार दी गई। उसने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। सीसीटीवी कैमरे में पड़ोसी युवक कट्‌टा चलाता दिखा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना जौरा के काली माता रोड स्थित शिवहरे धर्मशाला में […]

You May Like