
बड़वानी। जिले में अवैध मदिरा पर रोकथाम के लिए कलेक्टर जयति सिंह द्वारा सतत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के पालन में जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार खत्री के मार्गदर्शन में एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी अभिलाषा वर्मा के नेतृत्व में आबकारी वृत-राजपुर के उपनिरीक्षक कमलेश बामनिया एवं संयुक्त बल द्वारा 17 जुलाई को कार्रवाई की गई। इस दौरान राजपुर के शेरा ढाबा, गर्व होटल, बिलवानी में किराणा दुकान एवं उमरिया में महाकाल ढाबा व अन्य स्थानों पर तलाशी के दौरान मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)ए के तहत 7 प्रकरण पंजीबद्ध कर 7.02 बल्क लीटर देशी मदिरा, 19.6 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, 28 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 120 किग्राम महुआ लहान जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 25 हजार 547 रूपए है। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षणक कमलेश बामनिया, दिलीप जायसवाल, प्रधान आरक्षक इरफान अली, प्रदीप भावसार, गंगा सोलंकी एवं आरक्षक प्रिया सूल्या का विशेष योगदान रहा है। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा बिक्री एवं परिवहन पर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
