पांढुरना:ग्राम सिराठा में निर्माणाधीन मां दुर्गा मंदिर के परिसर में एक पीपल के पेड में बीते रात्रि भगवान हनुमान जी जैसी आकृति दिखाई देंने की खबर जंगल में आग की तरह फैलते ही इसे देखने ग्राम सहित आसपास के ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा,वहीं देर रात तक लोग इस पेड़ की पूजा-अर्चना करते दिखाई दिए।नगरीय सीमा से लगे ग्राम सिराठा में मां दुर्गा के मंदिर का निर्माण कार्य शुरू है,इसी मंदिर से लगे एक पीपल के पेड़ के तने में बीते रात्रि से हूबहू प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त भगवान हनुमानजी के प्रतिमा के आकार की आकृति दिखाई देंने लगी है,जब कि यह पेड़ों वर्षों से यहां पर लगा है.
लेकिन सोमवार की रात्रि लगभग 10 बजे के बाद इस पेड़ में भगवान हनुमान जी के आकृति दिखाई देंने पर लोग इस पेड़ में हनुमान जी प्रकट होने का चमत्कार मान इस पेड़ की पुजा करने लगे,यह बात ग्राम के साथ आसपास के ग्रामीणों को पता चलते ही इस पेड़ के हनुमानजी के दर्शन करने लोगों का तांता लगा हुआ है। हर कोई यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना कर अपनी-अपनी मन्नते मांग रहें है।
गौरतलब हो कि जिले के सौसर विधानसभा क्षेत्र के जामसावली में भी एक पेड़ के नीचे विश्राम अवस्था में अति प्राचीन हनुमानजी की प्रतिमा आज देश विदेश के भक्तजनों के आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है,यहां दर्शनार्थियों का ताता देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा उज्जैन के महाकालेश्वर के महाकाल लोक की तर्ज पर ही हनुमान लोक का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है।
