श्रीलंका ने दर्ज की अपनी पहली जीत

साउथम्पटन, (वार्ता) नीलाक्षिका डिसिल्वा (नाबाद 54) के शानदार अर्धशतक से श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को मंगलवार को पांच विकेट से हराकर महिला टी 20 विश्व कप के ग्रुप बी में अपनी पहली जीत दर्ज की जबकि न्यूज़ीलैंड को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट पर 150 रन बनाये। श्रीलंका ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 153 रन बनाकर जीत अपने नाम की। नीलाक्षिका डिसिल्वा ने 37 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 54 रन की मैच विजयी पारी खेली। नीलाक्षिका डिसिल्वा को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। उन्होंने श्रीलंका को चार विकेट पर 55 रन की नाजुक स्थिति से उबारा और जीत की मंजिल पर पहुंचाया। उन्होंने कविशा दिल्हारी (17) के साथ पांचवें विकेट के लिए 50 रन जोड़े। नीलाक्षिका डिसिल्वा ने फिर कौशिनी नुत्यांगना (नाबाद 24) के साथ छठे विकेट के लिए 48 रन की मैच विजयी अविजित साझेदारी की।

 

 

Next Post

सूने मकान से जेवरात और नकदी पार

Wed Jun 17 , 2026
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत बंधी में एक सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।पुलिस के अनुसार, ग्राम बंधी निवासी पिंकी पटेल (37) पेशे से किसान हैं। वे अपने मायके ग्राम बघेली खिन्नी गई हुई थीं। उनका बेटा प्रवीण पटेल […]

You May Like