
झाबुआ। पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियो की धरपकड करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक पीएल कुर्वे एवं एसडीओपी रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर दिनेश रावत द्वारा पुलिस टीम बनाकर लगातार अवैध गतिविधीयो में लिंप्त अपराधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में 18 फरवरी के करीब 19.30 बजे मुखबीर की सूचना पर ग्राम पुवाला के जंगल में करीब 12-15 लोग हार जीत का दाव लगा कर जुआ खेल रहे थे, पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी गई, रात्री में अंधेरा का फायदा उठा कर जुआ खेलते लोग जंगल की और भागने लगे जिसमें से दो आरोपी यासीन पिता काले खां पठान 36 साल नि. ताड गली राणापुर व जयेश पिता वाला माली 25 साल नि. मालीपुरा को पकडा एवं इनके कब्जे से करीब 800 रुपये व दो ताश की गड्डी जप्त की गई एवं घटना स्थल से फरार आरोपियों की कुल 6 मोटर साईकिलो को जप्त कर थाना लाये, जिनके मालिक एवं चालको के विरुध्द वैधानिक कार्यवाही की जावेगी, बाद आरोपियो के विरुद्व थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 52/2025 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही मंे थाना प्रभारी राणापुर रावत, प्रआर. राजेन्द्र गणावा, जितेन्द्र, आर. दिनेश, पानसिहं, गरासिहं, शिवा, राहुल, एलामसिहं, प्रदीप, विजय एवं साइबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा।
19 झाबुआ-4- जप्त बाईक
