
रतलाम। प्रमुख सचिव खनिज विभाग भोपाल के आदेश तथा कलेक्टर रतलाम राजेश बाथम के आदेशानुसार खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है। 17 फरवरी को 2 ट्रैक्टर ट्रॉली तथा 1 डंफर जप्त किया गया । वहीं बुधवार को खनिज निरीक्षक शंकर कनेश के द्वारा ग्राम अमलेटा से मिट्टी मुरूम अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 1 जेसीबी और 2 ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त किया। जब्ती की कार्रवाई करते हुए होमगार्ड लाईन की अभिरक्षा में तथा खनिज निरीक्षक देवेंद्र चीडार द्वारा 1 डंफर मुरूम अवैध परिवहन करते हुए बरोठ माता मंदिर बिबडोद से जब्त कर दीनदयाल नगर थाने की अभिरक्षा में रखा गया।
