कीरपुरा में मकान से लाखों की चोरी, दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर

श्योपुर: जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम कीरपुरा में चोरों ने एक ही रात में दो मकानों को निशाना बनाया। बदमाशों ने एक मकान से लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर ली, जबकि दूसरे मकान में सेंधमारी का प्रयास असफल रहा। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।कीरपुरा निवासी बृजवासी जाट के मकान में अज्ञात चोर रात के समय मुख्य गेट का ताला तोड़कर घुसे। चोरों ने घर से लगभग पांच तोला सोने के आभूषण और 60 हजार रुपए नकद चुरा लिए।

सुबह जब परिवार के सदस्य जागे, तो उन्हें घर का सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला। चोरों ने गांव के ही रामविलास केवट के मकान को भी निशाना बनाया। बदमाश मकान की दीवार काटकर अंदर घुसने में कामयाब रहे, लेकिन घर में कोई कीमती सामान न मिलने के कारण वे चोरी नहीं कर पाए। सुबह दीवार कटी हुई देखकर परिवार को घटना की जानकारी मिली।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे उनमें असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने रात के समय पुलिस गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस नियमित निगरानी बढ़ाए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।बृजवासी जाट ने देहात थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Next Post

रेलवे द्वारा ट्रेन का टाइम अपडेट नहीं करने से छूटी ट्रेन, यात्री भड़के

Thu Jun 18 , 2026
ग्वालियर :ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर एक नहीं, एक साथ दो अलग अलग ट्रेनों में बड़ी लापरवाही देखने को मिली जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा और रेलवे ने सफाई देकर पल्ला झाड़ दिया। इंदौर सूबेदारगंज ट्रेन क्रमांक 4170 टिकट और वेबसाइट पर दर्ज समय से 2 घंटे […]

You May Like