मैक्स गाड़ी के पलटने से एक महिला की मौत, 20 अन्य घायल

भरतपुर, 25 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक मैक्स गाड़ी के पलटने से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक महिला की पहचान आगरा जिले के ककुआ गांव निवासी रिमला (50) के रूप में हुई है। मैक्स में सवार सभी यात्री आगरा के ककुआ गांव के हैं, जो शुक्रवार को कैला देवी माता के मंदिर में दो बच्चियों, मिश्री और वैष्णवी के मुंडन संस्कार के लिये गये थे।

पुलिस ने बताया कि वहां वे लौट रहे थे कि नया पुरा मोड़ के पास टायर फटने से उनका वाहन पलट गया। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गयी। घायलों में 10 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल से उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।

 

Next Post

गुजरात भागने के पहले हत्थे चढ़ा कातिल, जुलूस के साथ निकली हेकड़ी

Sat Jul 25 , 2026
जबलपुर। बरगी थाना अंतर्गत सालीवाड़ा चौराहा पर 22 जुलाई को घर के सामने बैठने पर उपजे विवाद पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुजरात भागने के पहले ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की सारी हेकड़ी निकाली। पुलिस टीम उसे […]

You May Like