ट्रेन में कोच अटेंडेंट पर चाकू से हमला

रतलाम। एक नाबालिग युवक ने मामूली बात को लेकर बांद्रा से चलकर शकूरबस्ती जाने वाली ट्रेन में कोच अटेंडेंट पर चाकू से हमला कर दिया। घायल कोच अटेंडेंट को जीआरपी पुलिस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जीआरपी पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी के अनुसार बांद्रा से चलकर शकूर बस्ती जाने वाली ट्रेन में रतलाम स्टेशन प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंचने के 15 मिनट पहले कोच न. बी 4 में मौजूद एक नाबालिग युवक ने मामूली बात पर ट्रेन के कोच अटेंडर अभिषेक पिता प्रताप सिंह 20 वर्षीय को चाकू मारकर गंभीर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ के साथ जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जीआरपी पुलिस में नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिया गया विधि विरूद्ध बालक रतलाम निवासी होकर कुछ दिनों पहले घर से भाग गया था और कल ही वापस लौट रहा था। इसी दौरान उसका विवाद हुआ और उसने चाकूबाजी कर दी।

Next Post

राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित

Sat Nov 15 , 2025
अयोध्या 15 नवम्बर (वार्ता) राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित अतिथियो को मोबाइल फोन साथ में नहीं ले जाने दिया जायेगा। सुरक्षा कारणों से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने ऐसा निर्णय लिया है। राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित अतिथियो को ट्रस्ट द्वारा जो संदेश भेजा गया था उसमें मोबाइल फोन मंदिर […]

You May Like

Play sound