पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान पर मोहन नागर को पद्मश्री चयन, खण्डेलवाल ने दी बधाई

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर से भोपाल स्थित उनके निवास पर भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए नागर के पद्मश्री पुरस्कार हेतु चयनित होने पर आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मोहन नागर का यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्षों से किए जा रहे सतत एवं समर्पित प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल उनके कार्यों की पहचान है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नागर का कार्य समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति और अधिक जागरूक करने की प्रेरणा देगा।

इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी एवं जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति भी उपस्थित रहे।

Next Post

मऊगंज जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की रही धूम

Mon Jan 26 , 2026
मऊगंज। मऊगंज जिले में गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास से मनाया गया। पूरे जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले भर में गणतंत्र दिवस की धूम रही। जिला स्तरीय समारोह कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर संजय कुमार जैन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके […]

You May Like