
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रत्येक परिवार के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।
जीतू पटवारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दीपावली मध्य प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगी।
वहीं, मुकेश नायक ने दीपावली को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए कहा कि यह मानवीय मूल्यों, आपसी सम्मान और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का अवसर है।
उन्होंने कामना की कि दीपावली किसानों के जीवन में समृद्धि, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, महिलाओं को सम्मान एवं सुरक्षा तथा गरीबों, मजदूरों और वंचित वर्गों के जीवन में नई आशा और खुशहाली लेकर आए।
