आयशर की टक्कर से बाइक सवार की मौतः ड्राइवर पिता ने भीड़ देखकर रोकी बस, खून से लथपथ दिखा बेटा

सारंगपुर। सब्जी मंडी से फूल की पोटली लेकर आपने गांव उधन खेड़ी लौट रहा 22 वर्षीय युवक की बाइक को नेशनल हाइवे के चतुरूखेड़ी के पास अज्ञात आयशर वाहन नें जोरदार टक्कर मार दी।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया इसी दौरान युवक के पिता बस से वाहसे गुजर ना तो देखा की हुआ सड़क पर भीड़ लगी है पास जाकर देखा तो घायल अवस्था में बस चालक का बेटा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था जिसे तुरंत ही बस से शासकीय सिविल अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर ने युवक की जांच कर उसे मृत्यु घोषित कर दिया

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अभिषेक पुष्पद, पिता घनश्याम पुष्पद, निवासी उदनखेड़ी, बाइक से अपने गांव जा रहे थे। टक्कर लगने से वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

भीड़ देखकर पिता ने रोकी बस

इसी दौरान बस चालक घनश्याम पुष्पद पचोर से सारंगपुर की ओर जा रहे थे। घटनास्थल पर भीड़ देखकर उन्होंने बस रोकी। खून से लथपथ युवक को देखा तो पहचान लिया कि वह उनका बेटा अभिषेक है।

बस से लेकर पहुंचे अस्पताल

घनश्याम ने बस साथियों की मदद से अभिषेक को बस से सिविल अस्पताल सारंगपुर ले गए। डॉक्टरों ने जांच और इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Next Post

पैर के अंगूठे में चोट के कारण टंग ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से बाहर

Sat Nov 7 , 2026
लंदन, 07 नवम्बर (वार्ता) पैर के अंगूठे की चोट के कारण जोश टंग को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है, ईसीबी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। टंग के बाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी है और अब वह आगे के आकलन के […]

You May Like