इको और थार की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, छह से अधिक घायल

भरतपुर, (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में शनिवार को इको वाहन और थार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गये।

पुलिस सू्त्रों ने बताया कि रात करीब 10 बजे मथुरा बाईपास पर अनोखी होटल के समीप जयपुर से गोवर्धन श्रद्धालुओं की इको वाहन को थार ने टक्कर मार दी। इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। छह से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर मची चीखपुकार एवं अफरातफरी के बीच बाईपास पर करीब एक घण्टे तक यातायात अवरूद्ध रहा।

 

Next Post

छात्रों को नशे से दूर रहने की दी सीख, हॉस्टलों पर पुलिस की सख्त निगरानी

Sun Nov 23 , 2025
इंदौर: युवाओं में नशे को रोकने और हॉस्टलों की सुरक्षा जांच मजबूत करने के लिए जोन-2 पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम, सर्चिंग और ड्रोन पेट्रोलिंग सहित व्यापक अभियान चलाया. जिसके तहत जहां छात्रों को नशे से दूर रहने की सीख दी वहीं क्षेत्र के सबी हॉस्टलों पर विशेष निगरानी रखी जा […]

You May Like