IND vs NZ U19: इस दिन मैदान पर उतरेगा टीम का स्टार खिलाड़ी, जानें कब और कहाँ देख पाएंगे वैभव सूर्यवंशी का जलवा

24 जनवरी को अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। दोनों मैच जीत चुकी टीम इंडिया तीसरे मुकाबले में जीत की हैट्रिक के इरादे से उतरेगी।

जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय अंडर-19 टीम अपना तीसरा मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। 24 जनवरी को भारत अंडर-19 और न्यूजीलैंड अंडर-19 के बीच यह अहम मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अब तक खेले गए दोनों मैचों में दमदार प्रदर्शन किया है। पहले मुकाबले में भारत ने यूएसए को आसानी से हराया, जबकि दूसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भी टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की थी। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगा।

Next Post

   ट्रेन में यात्रा के दौरान विकलांग की मौत

Fri Jan 23 , 2026
सतना: ट्रेन में यात्रा कर रहे एक विकलांग की अचानक तबियत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया. जीआरपी द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार उप्र के भदोही जिले के गोपीगंज निवासी मोहम्मद आलम […]

You May Like