पटेरा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, आगामी त्योहारों को लेकर शांति और भाईचारे का दिया संदेश

पटेरा/दमोह। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को दमोह जिले के पटेरा थाना पुलिस द्वारा नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना प्रभारी रचना मिश्रा के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च में पटेरा थाना का समस्त पुलिस बल शामिल रहा।पुलिस बल ने थाना परिसर से फ्लैग मार्च शुरू कर नगर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आमजन से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति के साथ मनाने की अपील की।थाना प्रभारी रचना मिश्रा ने नागरिकों से कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं।

सभी लोग अपने-अपने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। उन्होंने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने नगरवासियों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

 

पटेरा थाना प्रभारी रचना मिश्रा के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान नगर में शांति, सुरक्षा एवं आपसी भाईचारा बनाए रखना रहा। पुलिस की मौजूदगी से नगरवासियों में भी सुरक्षा का भाव देखने को मिला।

 

पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सभी समुदायों के लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखें। प्रशासन और पुलिस द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि सभी त्योहार सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।

Next Post

ग्वालियर की सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त, अब तीन सड़कों का होगा तकनीकी एक्स-रे

Tue Aug 25 , 2026
ग्वालियर। शहर की बदहाल सड़कों को लेकर दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच को और तकनीकी आधार देने के निर्देश दिए। जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की पीठ ने सड़क से नमूने लेने […]

You May Like

Play sound