दक्षिण सीरिया में सैन्य अड्डे पर इजरायली हवाई हमलों में दो लोगों की मौत, 19 घायल

दमिश्क/यरूशलम, 18 मार्च (वार्ता) इजरायली लड़ाकू विमानों ने सोमवार को दक्षिणी सीरिया के दारारा में एक सैन्य प्रतिष्ठान पर हवाई हमलों की एक श्रृंखला शुरू की, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए।

सीरिया के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘साना’ ने बताया कि हवाई अड्डे जिले में 132वीं ब्रिगेड को निशाना बनाते हुए दारारा में सैन्य ठिकानों पर कम से कम पांच हवाई हमले किए गए। इसने बताया कि हमले के बाद इजरायली जेट दक्षिणी सीरिया के ऊपर चक्कर लगाते रहे।

सोमवार को एक बयान में, इजरायली सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी सीरिया में हवाई हमलों की एक श्रृंखला शुरू की, जिसमें सीरियाई सेना के “सैन्य ठिकानों पर हमला” किया गया।

बयान के अनुसार, लड़ाकू विमानों ने कमांड सेंटर और सैन्य स्थलों पर हमला किया, जहां हथियार और सैन्य वाहन रखे गए थे।सेना ने कहा, “दक्षिणी सीरिया में सैन्य संपत्तियों की मौजूदगी इजरायल राज्य के लिए खतरा है।”

ये हमले सीरियाई सेना से संबंधित बुनियादी ढांचे पर इजरायली हमलों की श्रृंखला में नवीनतम थे।

उल्लेखनीय है कि युद्ध निगरानी समूह सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने 2025 की शुरुआत से सीरियाई क्षेत्र पर 29 से अधिक इजरायली हमलों का दस्तावेजीकरण किया है, जिनमें से कई ने पिछले प्रशासन से जुड़े हथियार डिपो और सैन्य चौकियों को निशाना बनाया।

 

Next Post

सरपंच समेत पति से मारपीट

Tue Mar 18 , 2025
जबलपुर: कुण्डम थाना अंतर्गत ग्राम लखनवारा में एक ग्रामीण ने ग्राम सरपंच और उनके पति के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक गीता बाई कुशराम निवासी ग्राम लखनवारा की ग्राम सरपंच है। लखनवारा का रहने वाला अजय झारिया द्वारा सरकारी […]

You May Like