शिवपुरी: शिवपुरी में आज गुरुवार, 26 जून को मेंटेनेंस के कारण कई इलाकों में 3 घंटे बिजली बंद रहेगी। हाउसिंग बोर्ड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 33 केवी बालाजीधाम उपकेंद्र और डाकबंगला उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में कटौती की जाएगी। इसमें मेडिकल कॉलेज, तात्यातोपे नगर, ठाकुरपुरा और कत्थमिल के क्षेत्र शामिल हैं।
यहां दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी कटौती :: कमलागंज फीडर से संबंधित इलाकों में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान कमलागंज, बैंक कॉलोनी, बाबू क्वार्टर और नवग्रह मंदिर क्षेत्र प्रभावित होंगे।
